मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह ने सरैया थाना के रेवा गांव निवासी दिलीप कुमार का मोबाइल चोरी कर चार दिनों में यूपीआई के माध्यम से 42 ट्रांजेक्शन कर खाता से दो लाख 22 हजार 425 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उसने साइबर थाना में शुक्रवार को अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 14 सितंबर को उसका मोबाइल चोरी हो गया। चोरों ने 17 से 20 सितंबर के बीच उसके खाते से दो लाख 22 हजार 425 रुपया उड़ा लिया। सरैया थाना के मधौल गांव की रिजवाना खातून व उसकी पुत्री रोशनी खातून के बैंक खाता से साइबर फ्रॉड गिरोह ने 2.14 लाख रुपया उड़ा लिया। इस संबंध में रिजवाना खातून के पति मो. अजीम ने गुरुवार को साइबर थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...