मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बथना एथेनॉल प्लांट के समीप शनिवार की देर रात चोरों ने 35 पोल से बिजली के तार काट लिए। चोरी गए तार की कीमत लाखों में बताई जा रही है। कनीय अभियंता संजीत कुमार ने मोतीपुर थाना में केस दर्ज कराया है। तार चोरी होने से कई गांवों में कृषि कार्य बाधित है। मछली पालक दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह जगा तो देखा कि पोल से तार गायब है। इसके बाद एसडीओ को सूचना दी। कनीय अभियंता ने बताया कि जल्द ही तार लगवाकर कृषि फीडर को चालू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...