मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। मेन रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा परिसर से शनिवार को शातिरों ने बैग में रखे एक लाख 10 हजार रुपए उड़ा लिए। इस संबंध में कथैया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी प्रभु सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि सेंट्रल बैंक की शाखा से एक लाख दस हजार निकासी कर बैग में रख लिया। बैंक परिसर से बाहर निकलने पर बैग में रुपए नहीं देखकर भौचक रह गए। थानेदार ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...