मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। पुराने बाजार गांव के समीप एनएच 27 पर बुधवार की रात पैदल घर लौट रहे युवक पर चाकू से वार कर दिया। चाकू युवक की गर्दन पर लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुरन टोला कोदरकट्टा निवासी हरिलाल सहनी के पुत्र छोटेलाल कुमार (23) को सीएचसी में भर्ती कराया। छोटेलाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मोतीपुर बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक परिचित ने बताया कि कुछ लोग खोज रहे हैं। इस बीच आगे बढ़ने पर पीछे से तीन लोग आए और पिटाई करने लगे, जब तक कुछ समझ पाता चाकू से वार कर दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल छोटेलाल ने बताया कि बरुराज की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद वह प्रेमिका से कोर्ट में शादी की थी। तब से ससुराल वाले उसके जान के पीछे पड़े थे। बताया कि त...