मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर/साहेबगंज। मोतीपुर में एनएच 27 पर ओवरब्रिज के समीप बुधवार तड़के करीब तीन बजे बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। वारदात थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई। मृतक साहेबगंज थाना क्षेत्र के गंडक दियारा की बंगरानिजामत पंचायत के पहाड़पुर चकअह्लाद निवासी ब्रजकिशोर सिंह का पुत्र संतोष कुमार सिंह (24) था। संतोष के सिर, सीने व अन्य हिस्सों पर पांच गोली मारी गई। संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर संतोष को उसके साथियों द्वारा गोली मारने की आशंका जताई है।

संतोष का आपराधिक इतिहास पारू थाना के थानेदार आशुतोष शुक्ला के अनुसार संतोष का आपराधिक इतिहास रहा है। पारू में वर्ष 2021 में बड़ा दाउद के दीपक कुमार से लूटपाट हुई थी। घटना के बाद जब पुलिस ने घेराबंदी की तो संतोष और देवरिया थ...