Muzaffarpur News: मोतीपुर में फाइनेंसकर्मी से 62 हजार व मोबाइल लूटा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरकट्टा गांव के समीप एनएच 27 स्थित ओवरब्रिज पर चार सितंबर की शाम हथियार भिड़ाकर फाइनेंसकर्मी से 62 हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में गोपालगंज जिले के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी दीपक कुमार राम ने मंगलवार को मोतीपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करते हैं। चार सितंबर की शाम सात बजे कोदरकट्टा गांव से पैसे की वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर पीछे से ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बरजी की तरफ भाग गए। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.