Muzaffarpur News: मोतीपुर में करंट लगने से किशोर की मौत, हंगामा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 17 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र सेंदुआरी गजसिंह (पंसलवा) गांव स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में बुधवार की शाम करंट लगने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक नरियार नवादा निवासी मोहित कुमार था। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को फैक्ट्री के गेट पर रख कर हंगामा किया। सूचना पर एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची। लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएचभेज दिया। बताया जाता है कि मोहित विश्वकर्मा पूजा को लेकर मशीन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान नंगे तार की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में युवक को मोतीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित की मां पूनम देवी ने पुलिस को बताया कि बिसुनी भगत की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बुधवार सुबह दस बजे फैक्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.