मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। निबंधन कार्यालय को कुशाही गांव में स्थानांतरित करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बरुराज के पूर्व विधायक नंद कुमार ने निबंधन विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर कार्यालय को मोतीपुर में ही रहने देने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कार्यालय के लिए सरकार के नाम लिखी गई जमीन चौर में है जो मोतीपुर स्टेशन से सात किमी, थाने से सात किमी और बरुराज थाने से आठ किमी की दूर पर है। इससे काश्तकारों के धन और जान की सुरक्षा को खतरा है। पूर्व विधायक ने सुझाव दिया है कि कुशाही की जगह मोतीपुर के नवनिर्मित थाना परिसर में पड़ी खाली जमीन पर ही कार्यालय को स्थानांतरित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...