मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद वार्ड-13 के जवाहर चौक पर मंगलवार को सामान लदा एक मालवाहक ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चौक पर जाम लग गया। छोटे-बड़े वाहन की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे तक आवागवन बाधित रहा। चालक ने बताया कि वह ऑटो में सामान लोड कर हॉस्पिटल रोड स्थित एक दुकान पर आ रहा था। जवाहर चौक मोड़ पर सड़क ऊंची होने के कारण गाड़ी का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और घटना हो गई। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद शशि कुमार गुप्ता ने मालवाहक ऑटो से सामान अनलोड करवा उसे सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागवन शुरू हो सका। स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि मेन रोड की तुलना में हॉस्पिटल रोड की सड़क 6 इंच ऊंची है। इस कारण आए दिन छोटी-छोटी दुर्घनाएं होती रहती हैं। वार्ड पार्षद ने बता...