Muzaffarpur News: मोतीपुर : हादसे में छात्र सहित दो घायल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोदरकट्टा टेढ़ी गांव के समीप एनएच 27 पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस की टीम ने बजी गांव निवासी राम आधार राय एवं पटना बसौली निवासी मो. वसीम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक मुकेश कुमार ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मो. वसीम पीएमसीएच का छात्र है। वह कोदरकट्टा गांव से पटना लौट रहा था। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों बाइक जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.