मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तिरहुत स्नातक चुनाव संपन्न हुआ। 53.89 प्रतिशत स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में 89 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन के लिए चार बूथ बनाए गए थे। कुल 3403 मतदाताओं में से 1808 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। शिक्षक निर्वाचन के लिए एक बूथ बनाया गया था। यहां 108 मतदाताओं में से 96 ने मतदान किए। मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद वोटरों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्वेक्षक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी खालिद अंसारी बूथ पर डटे रहे। एसडीओ पश्चिमी स्नेहा कुमारी, एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी, अंचल निरीक्षक अशोक दुबे, थानेदार संजीव कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ बूथों पर मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सह...