Muzaffarpur News: मोतीझील सहित अन्य इलाकों से हटाया गया अतिक्रमण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। निगम की टीम ने गुरुवार को मोतीझील सहित अन्य इलाकों में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। इस दौरान फुटपाथी वेंडर से लेकर स्थायी दुकानों के सामान भी जब्त किए गए। सबसे पहले आमगोला से सटे दीवान रोड में विशेष टीम पहुंची। वहां एक बर्तन दुकान के सामने सड़क का अतिक्रमण कर रखे गए बर्तन के आठ स्टैंड जब्त होते ही आसपास के दुकानदारों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी अपना-अपना सामान समेटने लगे। इसके बाद कल्याणी चौक के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान के बाहर शोपीस के रूप में रखे गए तीन पुतले जब्त किए गए। इसके बाद मोतीझील में मेहंदी लगाने वालों के सड़क पर रखे तीन स्टूल जब्त किए गए। आसपास सड़क को अतिक्रमित किए अन्य फुटपाथी दुकानदारों को भी खदेड़ा गया। मौके पर मौजूद निगम की टीम के प्रभारी मनोज कुमार ने दोबारा अतिक्रमण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.