मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के मोतीझील इलाके में फर्जी आधार सेंटर का खुलासा हुआ है। साइबर अपराध अनुसंधान इकाई पटना की सूचना पर नगर और साइबर थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। मोतीझील के श्यामनंदन रोड में चल रहे फर्जी आधार सेंटर से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात यह है कि यह फर्जी सेंटर ग्रामीण एसपी के कार्यालय के सामने चल रहा था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मोतीझील में फर्जी आधार सेंटर का खुलासा, चार धराएपुलिस कार्रवाई पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में आधार, राशन, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र बनाने से जुड़े कागजात, लैपटॉप, कंप्यूटर, फिंगर प्रिंट रीडर सहित अन्य डिवाइस जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यहां अवैध साइट और फर्जी एप का इस्तेमाल कर...