Muzaffarpur News: मोतीझील में दुकान के स्टाफ और स्थानीय युवकों में भिड़ंत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के मोतीझील में शुक्रवार रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान के स्टाफ और स्थानीय युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों ओर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। अचानक हुई इस हिंसक झड़प से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थानेदार जयप्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.