मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मॉडल बरियारपुर थाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषन चौधरी, विधायक आदित्य कुमार, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और सेवानिवृतत कुलपति डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। बरियारपुर थाने को अपना आलीशान भवन मिल गया है। बरियारपुर हाट परिसर के हाट भवन से सभी सुविधाएं शिफ्ट कर दी गई हैं। अब यहीं से थाना संचालन होगा।वर्ष 1989 में बरियारपुर ओपी को खोला गया था। उसके बाद थाना 2024 में बना। तब से ओपी व थाना हाट के मकान में चल रहा था। सकरा प्रखंड की 10 पंचायतें बरियारपुर थाना के क्षेत्र में आती हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषन चौधरी निषाद ने कहा कि नए भवन से थाना संचालन से विधि व्यवस्था संधारण सही से होगा। बिहार में हर क्षेत्र में विकास हु...