मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल की आइसीयू नई तकनीक से लैस हो गई है। दस बेड की आईसीयू में पांच वेंटिलेटर स्थापित किये गये हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका उद्घाटन कर इसे लोकार्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मॉडल अस्पताल में चार बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटनमॉडल अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा मॉडल अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा होने से अब गंभीर मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको यहीं गहन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। आईसीयू के लिए अलग से विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। मालूम हो कि पहले सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा थी, लेकिन संसाधन और व्यवस्था सही नहीं थी। बेड भी सिर्फ तीन थे। इससे ...