मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मॉडल अस्पताल के ईसीजी केंद्र पर गुरुवार को महिला मरीजों के हंगामा किया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। महिला मरीजों ने पुरुष टेक्नीशियन के द्वारा ईसीजी करने पर कड़ी आपत्ति जताई और जांच कराने से इंकार कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि पुरुष टेक्नीशियन जांच के दौरान गलत व्यवहार करते हैं। बताया कि चार दिन पहले भी इसको लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हंगामे की सूचना पर कार्रवाई वहीं, हंगामे की सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि ड्यूटी पर तैनात महिला ईसीजी टेक्नीशियन रूबी कुमारी केंद्र से गायब है। इस पर सीएस ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही लापरवाही बरतने पर महिला टेक्नीशियन रूबी का वेतन काटने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का ...