मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में पांच दिन के बाद शुक्रवार को एंटी रेबीज वैक्सीन आ गई। इसके साथ ही वैक्सीन लेने कई मरीज अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की संख्या काफी कम थी। सुबह 11.30 बजे ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक भी मरीज नहीं था।बताया गया कि मॉडल अस्पताल में 120 वाइल एंटी रेबीज वैक्सीन भेजी गई है। मॉडल अस्पताल में दवा नहीं होने से लोग वापस लौट रहे थे। मॉडल अस्पताल के साथ एसकेएमसीएच में भी एंटी रेबीज दवा खत्म हो गई थी, जिस कारण लोगों को निराश लौटना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...