मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मैठी टोल पर कार्यरत अकाउंटेंट तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपित यूपी के जौनपुर जिले के मग्रेसर निवासी राजेश दुबे बीते 30 अगस्त से गायब है। इस संबंध में टोल मैनेजर अनूप सिंह ने गुरुवार को गायघाट थाने में राजेश दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने टोल कर्मियों के वेतन, अन्य मद के तीन लाख रुपए गबन करने, लैपटॉप लेकर फरार होने व कंपनी के वित्तीय दस्तावेज व रिकार्ड में छेड़छाड़ का जिक्र किया है।

वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में मिली अनियमितता अनूप सिंह ने बताया कि मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन की ओर से वह टोल के संचालन का कार्य देखता है। इसी कंपनी में राजेश दुबे अकाउंटेंट था। उन्हें टोल के वित्तीय लेनदेन, कर्मचारियों का वेतन, टोल संचालन से संबंधित खर्चों की जिम्मेवार...