मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुलिस लाइन के पास घर के नजदीक बुधवार दोपहर कोचिंग से घर लौट रही मैट्रिक की छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में दो युवतियां भी शामिल थीं। पीड़िता के चिल्लाने पर पहुंचे उसके माता-पिता व उसकी बड़ी बहन के साथ भी मारपीट की गई। इसमें सभी जख्मी हो गए। मेडिकल में उनका इलाज हुआ। मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर स्थानीय दो युवकों और दो युवतियों को आरोपित किया है।पीड़िता ने मेडिकल ओपी पुलिस को बताया कि वह मैट्रिक की छात्रा है। कोचिंग से घर आ रही थी। रास्ते में पड़ोस के दो युवक स्मैक पी रहे थे। वहां दो युवतियां भी थीं। सभी ने रोक कर गलत काम करने के लिए कहा। मनाकर करने पर दुष्कर्...