मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। बोचहां थाना क्षेत्र के काली चौक के पास मैकेनिक अभिषेक कुमार से लूटपाट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने कटरा इलाके में छापेमारी कर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें श्रवण कुमार और राजा कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को संबधित कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि बीते 6 सितंबर को काली चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस संबंध में सदर थाना ...