Muzaffarpur News: मेडिकल में महिला डॉक्टर की चेन छीनने वाले आरोपितों की होगी पहचान परेड
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एसकेएमसीएच परिसर में पिछले दो अक्तूबर को महिला जूनियर डॉक्टर मधुलिका सिंह से चेन छीनने के दो आरोपितों व छीनी गई चेन की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनीत कुमार के समक्ष पहचान परेड कराई जाएगी। डॉ. मधुलिका सिंह से दोनों आरोपितों व जब्त चेन की पहचान कराई जाएगी। इन आरोपितों में कटिहार जिला के कोढ़ा के रोहित कुमार व सोनू यादव शामिल हैं। अहियापुर थाना की पुलिस ने सात अक्तूबर को इन दोनों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से महिला डॉक्टर से छीनी गई चेन भी जब्त की गई थी। ये दोनों आरोपित जेल में बंद हैं। मामले के आईओ की अर्जी पर सीजेएम ने पहचान परेड कराने की अनुमति दी है। फिलहाल पहचान परेड की तिथि तय नहीं की गई है।
चेन छिनतई की घटना और गिरफ्तारी मालूम हो कि दो अक्तूबर की दोपहर 3.40 बजे डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.