मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह को सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विदाई दी गई। इस मौके पर कॉलेज के लेक्चर थियेटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन डॉ. नेहा ने किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा और अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने डॉ. सतीश के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. आभा रानी सिन्हा, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, डॉ. विजय कुमार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राधारमण, उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर साहनी, साइकाइट्री के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त प्रोफेसर व परिचारिका को पेंशन के कागजात सौंपे यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एसयू कॉलेज में सेवानिवृत कर्...