Muzaffarpur News: मेडिकल की इमरजेंसी में इलाज के इंतजार में युवक ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में रविवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाज के इंतजार में कांटी थाने के लशगरीपुर निवासी 45 वर्षीय अनिल राम ने 3.30 बजे दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि समय से इलाज होता तो पेंटर अनिल राम की जान बच सकती थी। हंगामा की सूचना पर पहुंची मेडिकल ओपी पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। बताया जाता है कि अनिल राम रविवार की सुबह बाइक से मोतीपुर स्थित सुसराल जा रहा था। रास्ते में वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो बजे उसे मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बैंडेज पट्टी कर दी, लेकिन इमरजेंसी में 3.30 बजे तक कोई सीनियर डॉक्टर नहीं आए। दो घंटे तक मरीज इमरजेंसी में छटपटाता रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.