Muzaffarpur News: मेंहदी हसन चौक पर मरीज का मोबाइल छीना
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित मेंहदी हसन चौक के समीप रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने अस्पताल से बाहर निकले एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित व्यक्ति मेंहदी हसन चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने आया था। इलाज के बाद जैसे ही वह अस्पताल से बाहर निकला और फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से दामोदरपुर की ओर भागने लगे। पीड़ित ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और गश्त कर रही पुलिस ने भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। पकड़े जाने के डर से तीनों बदमाश अपनी बाइक को रास्ते में ही छोड़कर पैदल ही अंधेरे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.