मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: कांटी। कोठियां डैम में डूबकर मरे तीन बच्चों के परिजनों को विधायक अजीत कुमार की पहल पर एनटीपीसी की ओर से सहयोग राशि दी गई। विधायक ने रविवार को तीनों मृतकों के परिजन को 25-25 हजार रुपये का चेक सौंपा। कहा कि अब आगे इस तरह की कोई भी अनहोनी न हो, इसको लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। मौके पर एनटीपीसी के जीएम उमेश कुमार, एजीएम आनंद कुमार झा, डीजीएम एचआर संजीत कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, प्रो. अशोक गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि प्रतीक उर्फ सोमू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...