मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: कांटी। विधायक ईं. अजीत कुमार शनिवार को क्षेत्र के तिवारी टोला तथा छपरा धर्मपुर यदू के साहू टोला पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक संतोष साह एवं रंजीत ठाकुर के परिजन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर शोक संतप्त परिवारों को अपने निजी कोष से श्राद्ध कार्यक्रम के लिए आर्थिक मदद की। विदित हो कि छपरा साहू टोला निवासी संतोष साह की अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी था। वहीं, तिवारी टोला निवासी रंजीत ठाकुर की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हो गई थी। मौके पर लश्करीपुर पंचायत के मुखिया इंद्र मोहन झा, बबलू कुमार, आदर्श कुमार, ब्रह्म प्रकाश, राजू राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...