मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के पूर्व जिला सचिव एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मूर्तिकार गणेश पंडित का मंगलवार को साहू रोड, पुरानी बाजार स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से प्रजापति समाज में शोक की लहर है। समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित, जिला सचिव दिनेश्वर पंडित, पूर्व जिला सचिव शशिभूषण पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यदेव पंडित आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...