Muzaffarpur News: मुशहरी सीओ व आरओ की जमानत अर्जी दाखिल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जेल में बंद मुशहरी के निलंबित सीओ महेंद्र शुक्ला व आरओ करुण कुमार की ओर से सोमवार को विशेष कोर्ट एमपी एमएलए मामले में जमानत अर्जी दाखिल की गईहै। इसपर मंगलवार को विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन के फर्जी केवाला के आधार पर दाखिल-खारिज करने के आरोप में शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार किया था। उसी दिन दोनों को विशेष कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मालूम हो कि सहबाजपुर गांव के विजय कुमार ने बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, सीओ महेंद्र शुक्ला,आरओ करुण कुमार, राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार व अनुज कुमार सहित सात के विरुद्ध 29 अगस्त को अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आमगोला में भी फर्जी दस्तावेज पर मुशहरी सीओ ने की थी दाखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.