Muzaffarpur News: मुशहरी में परवल के पौधों को जड़ से काटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। डुमरी गांव में खेत में लगे परवल के पौधों को जड़ से काट दिया गया। किसान अरुण रजक एवं नरेश चौधरी ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि बुधवार की सुबह परवल की तुड़ाई की। दोपहर करीब तीन बजे परवल के पौधों पर दवा छिड़कने गए तो सभी पौधे जड़ से कटा हुआ था। घटना की जानकारी सरपंच एवं ग्रामीणों को दी। किसानों ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। मुशहरी पुलिस ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.