Muzaffarpur News: मुशहरी में नकली सिगरेट फैक्ट्री पकड़ी, 25 लाख का सामान बरामद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के माधोपुर चौर स्थित एक चिमनी कारोबारी के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने नकली सिगरेट फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड की नकली सिगरेट और अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद सिगरेट और सामान की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को एक नामी सिगरेट कंपनी के प्रतिनिधि के आवेदन पर मुशहरी थाना में केस दर्ज किया गया है। इसमें गोरखपुर निवासी अंकिता त्रिपाठी, भगवानपुर निवासी संजीव कुमार और मकान मालिक को आरोपित किया गया है।डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि ने मुशहरी पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि क्षेत्र में नकली सिगरेट तैयार की जा रही है, जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.