मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/मुशहरी, हिटी। मुशहरी थाना क्षेत्र के बेदौलिया में रावण दहन के दौरान गुरुवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक वीरेंद्र कुमार (32) झुलस गया। ट्रक को बिजली पोल से टकराते देख वह चालक और खलासी को बचाने के लिए दौड़ा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। उनके पैर की अंगुलियां झुलस गईं। उन्हें तत्काल मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वीरेंद्र कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर गांव निवासी पुनीत राय के पुत्र है।

ट्रक बिजली पोल से टकराया जानकारी के अनुसार, ट्रक कोठिया से चावल लोडकर बाहर जा रहा था। रावण दहन के कार्यक्रम के कारण सड़क पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस वजह से ट्रक चालक ने भटौलिया नहर की ओर जाने वाली लिंक रोड से निकलने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक बिजली...