मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। प्रह्लादपुर में रविवार को संपूर्ण क्रांति मोर्चा की प्रियदर्शिनी शाही की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 21 नवंबर को प्रतिरोध मार्च की तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. विजयेश कुमार ने संपूर्ण क्रांति के उद्देश्यों और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, विशिष्ट अतिथि सुखदेव ओझा ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया। बैठक में मो. फिरोज आलम, प्रमोद झा, सुरेश प्रसाद शाही, मणिभूषण शर्मा और मनोरंजन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...