मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। मुरौल नगर पंचायत कार्यालय को मुरौल पंचायत सरकार भवन में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक कवायद अब कानूनी पचड़े में फंस गई है। वर्तमान में कार्यालय नगर पंचायत क्षेत्र ढोली बाजार में संचालित है। कार्यालय स्थानांतरण की चल रही प्रक्रिया के विरोध में नपं के वार्ड संख्या-5 के पार्षद विजय कुमार पासवान ने पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है।

याचिका का उद्देश्य ​याचिका में कहा गया है कि वर्तमान में ढोली स्थित कार्यालय तक पहुंचने में नगर क्षेत्र की आबादी को सुविधा होती है। इसे मुरौल स्थानांतरित करने से आम लोगों, वृद्धों और दैनिक कार्यों से आने वाले नागरिकों को बेवजह लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।​ ढोली बाजार क्षेत्र का मुख्य व्यावसायिक केंद्र माना जाता है। कार्यालय हटने से स्थानीय व्...