मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। बूढ़ी गंडक के अब्दुलपुर रैनी घाट पर गुरुवार की शाम युवक का शव मिला। मछुआरे के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुरौल ओपी पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उसकी जेब से मोबाइल बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में पिलखी पुल पर एक लावारिस बाइक खड़ी थी, सूचना पर पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक बाइक खड़ी कर पिलखी पुल से बूढ़ी गंडक में कूद गया होगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: समस्तीपुर के लापता युवक का शव ठाठा गांव से बरामद मछुआरों ने बताया कि करीब चार सुबह में पिलखी पुल से एक व्यक्ति के नदी में कूदने की आवाज आई थी। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि ...