मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में 2-6 नवंबर तक युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे इसमें शामिल होंगे। मुद्दों को उठाने के साथ-साथ विधेयक प्रस्तुत करना भी बच्चे संसद में सीखेंगे। स्कूल, जिला से लेकर राज्यस्तर तक इसका आयोजन होना है। जिलास्तर पर 18-20 नवंबर और प्रमंडलस्तर पर 25 व 26 नवंबर तक आयोजन होगा। सभी प्रमंडल मुख्यालयों के डायट में प्रमंडलस्तरीय संसद लगेगा।निर्णायक मंडल में विधान परिषद के सदस्य भी रहेंगेइसमें 100 अंकों पर बच्चों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने को तीन निर्णायकों की एक समिति बनाई जाएगी। इसमें शिक्षाविद् के साथ विधान परिषद के सदस्य को भी रखा जाएगा। युवा संसद की कुल अवधि 40 मिनट की होगी।

हिंदी...