Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर स्कूल कबड्डी लीग का होगा आयोजन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कबड्डी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए मुजफ्फरपुर स्कूल कबड्डी लीग-2026 का आयोजन जल्द ही होगा। इसकी तिथि के लिए रविवार को कबड्डी संघ के पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है। पहले प्रतियोगिता के लिए 18 और 19 सितंबर की तिथि तय की गई थी, लेकिन स्कूलों ने परीक्षा को लेकर इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन मुजफ्फरपुर कबड्डी संघ कर रहा है। लीग का उद्देश्य स्कूली स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति में संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता, अध्यक्ष संजय केजरीवाल, सचिव मनोज कुमार सिंह, सह सचिव चंदन कुमार और संयुक्त सचिव अब्दुल रहमान शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.