मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता/सोमनाथ सत्योम। मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक और इथेनॉल प्लांट लग सकता है। मुजफ्फरपुर बायो फ्यूल्स को 1.26 लाख वर्गफुट भूमि पर नया प्लांट लगाने की मंजूरी देने की सिफारिश की गई है। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता 111 केएलडी (किलोलीटर प्रतिदिन) होगी। यह जिले का सातवां इथेनॉल प्लांट होगा। इसके शुरू होने से जिले में कुल इथेनॉल उत्पादन क्षमता 1000 केएलडी से अधिक हो जाएगी。

उद्योग क्षेत्र में मौजूदा स्थिति मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुजफ्फरपुर बायो फ्यूल्स का एक इथेनॉल प्लांट पहले से संचालित है। अब कंपनी यहां अपनी दूसरी इकाई लगाना चाहती है। बियाडा की परियोजना क्लीयरेंस कमेटी ने कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी की सिफारिश के लिए आगे भेजा है। जमीन आवंटन पर अंतिम मुहर बियाडा मुख्यालय स...