मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पकड़ी चौक पर रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने प्रतिवाद दिवस मनाया। इस दौरान जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने, मतदाता सूची से हटाए गए नाम को दोबारा जोड़ने तथा गिरफ्तार आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पश्चिमी जिला कमेटी के सचिव लालबाबू राय ने कहा कि एसआईआर को लेकर सामने आई खबरों से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। मड़वन पूर्वी लोकल कमेटी के सचिव विपिन कुमार ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के कारण गरीब लोगों के मतदान के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: आइसा और पछास ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक...