मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। प्रखंड में मुख्यमंत्री संवाद शिविर धरातल पर फ्लॉप साबित हो रहा है। बुधवार को बांसघाट और महमदपुर महमादा में लगे शिविरों में पदाधिकारी समय से नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि शिविर पंचायत सचिव, विकास मित्र और राजस्व कर्मी के सहारे चला। बीडीओ दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे तो लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। सीओ और जिला स्तरीय पदाधिकारी तीन बजे तक नहीं पहुंचे। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। शिकायतें स्टॉल पर रिसीव कराई गईं। संपर्क करने पर बीडीओ उपलब्ध नहीं हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...