मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मकसुदपुर के मुखिया वरुण कुमार और पंचायत सचिव पंकज कुमार ने बुधवार को ढेढ़िया विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था का जायजा लिया। कक्षाओं में पठन-पाठन को देखा और छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को देखा। मुखिया वरुण कुमार ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सकारात्मक सुधार हो रहा है। इसका सीधा लाभ ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...