मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुन्नी कल्याण गांव से पुलिस ने मुंगेर जिले से चोरी हुई स्कॉर्पियो बरामद की है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानेदार ने बताया कि बुधवार रात मुन्नी कल्याण गांव के पास पुलिस को देखकर चालक स्कॉर्पियो लेकर तेजी से भागने लगा। पीछा कर वाहन को घेर लिया। मौके से पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी राकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी पीयूष कुमार की है। मंगलवार को मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के चाफा गांव से स्कॉर्पियो की चोरी हुई थी। यह भी पढ़ें- Munger News: घर के बाहर लगी स्कार्पियो गाड़ी की चोरी इस संबंध में वाहन मालिक...