मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मीनापुर प्रखंड अंतर्गत राम कृष्ण उच्च विद्यालय परिसर में बने स्टेडियम की जर्जर स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं इस मामले को सुना और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता की शिकायत शिकायतकर्ता अमरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। उसके बाद रखरखाव नहीं होने के कारण मैदान और सुविधाएं पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। खेल के लिए बने इस मैदान की हालत देखकर खिलाड़ी और ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत सुनने के दौरान ही मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी से वीडियो कॉल के माध्यम से जानकारी मांगी। डीएम ने भी स्टेडियम की जर्जर स्थिति की पुष्टि की। उन्हों...