मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले महीने गायब हुई युवती को पुलिस ने सोमवार देर शाम पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी से बरामद कर लिया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि युवती का मंगलवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में युवती के परिजनों ने थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...