मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मकसुदपुर पंचायत में गुरुवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा की गई। इसमें पंचायत के सभी वार्डों में सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्वच्छता कर्मियों के लंबित मानदेय का भुगतान करने, स्वच्छता शुल्क की वसूली करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुखिया बरुण कुमार और पर्यवेक्षक राजू कुमार चौधरी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...