मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में शहीद स्मृति पार्क और रामपुरहरि में शहीद तोरण द्वार बनाने का चीर लम्बित मांग अब पूरा होने को है। इसके लिए मीनापुर हाईस्कूल के समीप भूमि का चयन कर लिया गया है।विधायक अजय कुमार ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में शहीदी पार्क बनाने की पिछले कई वर्षों से मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत दोनों कार्य की बुधवार को अनुशंसा कर दी है। कुल 54 डिसमिल जमीन का चयन शहीद स्मृति पार्क के लिए कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मीनापुर में लगे सहयोग शिविर में आए 166 आवेदन वहीं, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच पर रामपुरहरि के समीप शहीद तोरण द्वार बन...