Muzaffarpur News: मीनापुर में रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। झिटकहियां गांव में गुरुवार को सामाजिक चेतना मंच के 19वां स्थापना दिवस पर 24 घंटे का रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सेना से अवकाश प्राप्त कमांडर शशांक शेखर ने 150 छात्र- छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष और नौसैनिक अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए उनकी संस्था काम करती है। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बेचन राय, राजीव रंजन गिरि, सीमा देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.