मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में राजद के युवा नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला। युवा नेता रणधीर यादव के नेतृत्व में मुस्तफागंज के कर्पूरी भवन से बहबल बाजार के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा तक मार्च निकला। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान बीपीएससी टीआरई 4, शिक्षक भर्ती परीक्षा में एकल परीक्षा, वन कैंडिडेंट वन रिजल्ट, भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता की मांग की। मार्च में कृष्णनंदन शर्मा, निकेश कुमार, ध्रुव कुमार, विकाश कुमार, दिलीप राम, चंदन यादव, राजीव कुमार, निशांत कुमार, विपिन कुमार, सलीम खान, नीलेश पासवान, श्रीनाथ यादव, गोलू राजा, चंद्रिका राय, मिथिलेश कुमार, भूषण कुमार, पंकज यादव, सुरदीप यादव, भूषण कुमार और अमन पटेल शामिल थे। यह भी पढ़ें- टीआरई-4...