मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का चुनाव मामूली विवाद के बीच संपन्न हो गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 3,733 मतदाताओं में से 1965 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1404 पुरुष और 561 महिलाओं ने मतदाता किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 83 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्र संख्या 56 क पर मतदाता किरण कुमारी का नाम सूची में नहीं मिलने पर भड़क गई। इसके बाद पूर्व विधायक मुन्ना यादव के हस्तक्षेप से किरण कुमारी ने दोबारा मतदान किया। पीठासीन पदाधिकारी आशुतोष कुमार झा ने बताया कि किरण कुमारी का टेंडर मतदान कराया गया है। वहीं, मतदान केंद्र संख्या- 56 ख पर मतदान के बाद बुजुर्ग मतदाता के बैठे रहने पर विधायक अजय कुमार ने आपत्ति जताई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी में विधा...