मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली विशुदत्त में जेल के पास कावेरी गैस गोदाम के सामने शुक्रवार की रात जमीन विवाद में रोहुआ के जमीन मालिक और स्थानीय भू-कारोबारियों के दो गुट के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। दो गुटों में भिड़ंत और हथियार लहराने की सूचना मिलने पर मिठनपुरा थाने की दो गाड़ी से एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। हालांकि, पुलिस ने दो लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर यहां पर काफी समय से संघर्ष चल रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दूध के पैसे के विवाद में दो गुट भिड़े, रोड़ेबाजी और मारपीट यह भी पढ़ें- Madhubani News: हिंसक झड़प में विकास मित्र समेत आठ ...